पीएम ने जोधपुर सिलिंडर हादसे में मृतकों के परिजन को ₹2 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में गैस सिलिंडर हादसे में मृतकों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 का मुआवज़ा देने की घोषणा की है। हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख मुआवज़ा देने की घोषणा की है।