पीएम ने नैशनल टेक्नोलॉजी डे पर ₹5,800 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नैशनल टेक्नोलॉजी डे के मौके पर प्रगति मैदान (दिल्ली) में आयोजित कार्यक्रम में ₹5,800 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने लेज़र इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्ज़र्वेटरी-इंडिया व कैंसर अस्पतालों की आधारशिला रखी। इसके अलावा रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट प्लांट विशाखापत्तनम समेत कई परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया।