पीएम ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ₹55,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) से मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए ₹55,600 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर में जो 5 सालों में किया है, कांग्रेस को इसके लिए 20 साल लगते। पीएम ने सेला टनल का भी उद्घाटन किया है।