पीएम ने महिला से पूछा- क्या कुछ नया पकाना सीखा है?; कहा- चिंता न करो, खाने नहीं आऊंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान की महिला लाभार्थी के साथ बातचीत में पूछा, "एलपीजी सिलिंडर मिलने के बाद क्या आपने कुछ नई चीज़ पकानी सीखी है?" महिला ने कहा, "जी सर।" इसके बाद महिला के हिचकने पर प्रधानमंत्री ने कहा, "चिंता मत करो...मैं खाने के लिए नहीं आऊंगा।"