पीएम ने 'वन नेशन, वन लीडर' मिशन चलाया है, बीजेपी नेताओं की भी राजनीति खत्म करेंगे: केजरीवाल

दिल्ली शराब नीति मामले में अंतरिम ज़मानत पर जेल से बाहर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खतरनाक मिशन 'वन नेशन, वन लीडर' चलाया हुआ है। उन्होंने कहा, "देश से सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं मोदी जी...विपक्ष के नेताओं को जेल भेजेंगे और बीजेपी के सभी नेताओं...की राजनीति खत्म करते जाएंगे।"

Load More