पीएम ने वाराणसी में ₹13,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में ₹13,000 करोड़ से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कई सड़क परियोजनाओं, सेवापुरी में एचपीसीएल के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और करखियांव में बनास काशी संकुल दूध प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन किया। वहीं, पीएम मोदी ने शहर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान और एक मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी।