पीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च किया 'एक पेड़ मां के नाम' कैंपेन, लगाया पौधा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का एक पौधा भी लगाया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना मौजूद रहे।