पीएम ने शिमला में काफिला रुकवाकर लड़की से ली अपनी मां की पेंटिंग, पूछा- कितने दिन में बनाई
शिमला (हिमाचल प्रदेश) के एक वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना काफिला रुकवाने के बाद एक लड़की से अपनी मां की पेंटिंग ग्रहण करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लड़की से पूछा, "खुद बनाती हो? कितने दिन में बनाई?" जिसके जवाब में लड़की ने कहा, "एक दिन में बनाई।" प्रधानमंत्री ने सिर पर हाथ रखकर लड़की को आशीर्वाद भी दिया।