पीएम ने हैदराबाद में रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' का किया अनावरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हैदराबाद में 11वीं सदी के संत रामानुजाचार्य की 216 फीट ऊंची 'स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी' प्रतिमा का अनावरण किया। सरकार ने बताया कि यह प्रतिमा बैठने की मुद्रा में दुनिया की सबसे ऊंची धातु प्रतिमाओं में से एक है और यह 5 धातुओं (सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता) के मिश्रण से बनी है।