पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 17 मार्च तक बढ़ाई गई पवन खेड़ा की अंतरिम ज़मानत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अंतरिम ज़मानत 17 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत की पीठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और असम की तरफ से जवाब रिकॉर्ड में नहीं हैं इसलिए याचिका पर सुनवाई होली की छुट्टी के बाद की जाएगी।