पीएम बोले- सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की टोंटी खोलकर ले जाएंगे; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को श्रावस्ती (यूपी) की जनसभा में कहा, "मोदी घर-घर पानी पहुंचा रहा है। सपा-कांग्रेस वाले आपके घर की टोंटी भी खोलकर ले जाएंगे...इसमें इनको महारथ हासिल है।" कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे मोदी जी की चिंता होने लगी है...खैर...वह स्वीकार रहे हैं कि 'INDIA' वाले (सत्ता में) आ रहे हैं।"