पीएम में बहुत अहंकार आ गया है लेकिन अहंकार किसी का नहीं टिकता: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को झारखंड में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा 'मैं अकेला पूरे विपक्ष पर भारी हूं'। उनमें अहंकार आ गया है लेकिन अहंकार किसी का नहीं टिकता।" उन्होंने कहा, "जवाहर लाल नेहरू ने एक बार कहा था कि जो आदमी अपने ही गुण गाता है उसके पास कोई गुण नहीं होते।"