पीएम मोदी 19 जनवरी को जाएंगे हैदराबाद, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को ₹2,400 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने हैदराबाद जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएम सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी भी दिखाएंगे। सिकंदराबाद में पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे।