पीएम मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जकार्ता हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन व 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात जकार्ता (इंडोनेशिया) रवाना हो गए। उन्होंने कहा, "इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर आसियान बैठक में भाग लेने जा रहा हूं। आसियान नेताओं संग भारत की साझेदारी को लेकर भविष्य की रूपरेखा पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं।"

Load More