पीएम मोदी अपनी गुजरात यात्रा के दौरान पहुंचे सोमनाथ मंदिर, सामने आईं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी गुजरात यात्रा के दौरान रविवार को सोमनाथ मंदिर पहुंचे और ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस मंदिर के ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं। गौरतलब है, गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए 1 व 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा और 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।