पीएम मोदी की अगुआई वाली सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले: एडीआर
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली नई सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें से 19 मंत्रियों पर हत्या का प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नफरत फैलाने वाले भाषण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। नए मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री मोदी समेत 72 सदस्य शामिल हैं।