पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग दुनिया के 22 नेताओं में बनी हुई है सर्वाधिक; सूची जारी
रिसर्च फर्म 'मॉर्निंग कंसल्ट' के ताज़ा सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग (76%) दुनिया के 22 नेताओं में सर्वाधिक बनी हुई है। पीएम मोदी के बाद स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट और मेक्सिको के एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सातवें स्थान पर हैं जबकि यूके के पीएम ऋषि सुनक 15वें स्थान पर हैं।