पीएम मोदी की खासी ड्रेस पर ट्वीट के लिए कीर्ति आज़ाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मेघालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खासी ड्रेस पर टिप्पणी करने को लेकर 'हिटो' नामक एनजीओ ने टीएमसी नेता कीर्ति आज़ाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एनजीओ ने आज़ाद पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आज़ाद ने खासी समुदाय का अपमान किया है। आज़ाद ने इस पारंपरिक परिधान की तुलना महिलाओं के कपड़े से की थी।

Load More