पीएम मोदी की जीत का अंतर घटा, 3 लोकसभा चुनावों में इस बार रहा सबसे कम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से 1.52 लाख वोटों से चुनाव जीत लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 3 बार लोकसभा चुनाव लड़ा है जिसमें इस बार उनकी जीत का अंतर सबसे कम रहा। पीएम मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 4.79 लाख और 2014 में 3.72 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।