पीएम मोदी की टॉर्च से मुस्लिमों के बीच पसरे अंधेरे को खत्म करूंगा: अब्दुल सलाम
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची में शामिल इकलौते मुस्लिम नेता अब्दुल सलाम ने कहा है, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टॉर्च से मुस्लिमों के बीच पसरे अंधेरे को खत्म करूंगा।" सलाम ने कहा, "मैं उन्हें (मुस्लिमों) कहूंगा कि आप अंधेरे में रह रहे हैं।" बीजेपी ने उन्हें केरल की मलप्पुरम सीट से टिकट दिया है।