पीएम मोदी की तस्वीर को चूमते कर्नाटक के किसान का वीडियो हुआ वायरल
बस पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को चूमते कर्नाटक के एक किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कुछ भावनाओं को शब्द बयां नहीं कर सकते!" पीएम की तस्वीर चूमने से पहले किसान ने कहा, "मैं आपके चरणों में झुकता हूं, आप दुनिया जीत लेंगे।"