पीएम मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत: चुनावी बॉन्ड योजना के रद्द होने पर राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजनीतिक दलों को मिलने वाले गोपनीय चंदे से जुड़ी चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्ट नीतियों का एक और सबूत...आपके सामने है।" उन्होंने लिखा, "बीजेपी ने इसे...रिश्वत और कमीशन लेने का माध्यम बना दिया था...आज इस बात पर मुहर लग गई है।"