पीएम मोदी की मां के निधन के बाद उनके लिए रखी गई प्रार्थना सभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के दो दिन बाद रविवार को प्रधानमंत्री के गृह नगर वडनगर (गुजरात) में हीराबेन के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में गुजरात के कई बीजेपी सांसद और विधायक शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी की 100-वर्षीय मां हीराबेन का शुक्रवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हुआ था।