पीएम मोदी की मां के निधन पर बसपा अध्यक्ष मायावती व सपा प्रमुख अखिलेश ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने दुख जताया है। मायावती ने कहा, "कुदरत उन्हें (प्रधानमंत्री मोदी) और उनके सभी चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"