पीएम मोदी की मां हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने के लिए वाराणसी में किया गया महामृत्युंजय पाठ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर बुधवार को वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में पुजारियों ने महामृत्युंजय का पाठ किया। हीराबेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बुधवार को अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले पीएम ने अस्पताल पहुंचकर मां से मुलाकात की थी।