पीएम मोदी की मां हीराबेन से मिलने अस्पताल पहुंचे गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल उन्हें देखने अस्पताल पहुंचे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार रात को उन्हें अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।