पीएम मोदी की मुंह बोली पाकिस्तानी बहन ने उनके लिए खुद बनाई राखी, सामने आई तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुंह बोली पाकिस्तानी बहन कमर शेख इस साल रक्षा बंधन पर उन्हें राखी बांधने के लिए दिल्ली जाएंगीं। कमर ने कहा, "इस साल राखी मैंने खुद बनाई है...उन्हें पढ़ने का बहुत शौक है...तो इस बार उन्हें खेती पर लिखी गई एक किताब गिफ्ट करूंगी।" वह पिछले 30 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांध रही हैं।