पीएम मोदी की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
77वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को दिल्ली स्थित लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ध्वजारोहण के बाद वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टरों ने वहां मौजूद लोगों पर फूलों की वर्षा की। ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं भारत की आज़ादी में अपना योगदान और बलिदान देने वाले सभी बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"