पीएम मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर है बीजेपी: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हमीरपुर में कहा कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर निर्भर है। सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने विकास कार्य किए होते तो उसे हर चीज़ में प्रधानमंत्री का सहयोग लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती, खासतौर पर विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए।