प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास के ऊपर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक ड्रोन उड़ता दिखा जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के अधिकारियों ने ड्रोन देखने के बाद इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी। प्रधानमंत्री मोदी का आवास नो-फ्लाई ज़ोन में आता है।