पीएम मोदी के खिलाफ 'अपमानजनक' ट्वीट्स को लेकर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने 'आप' द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर 'X' पर दो 'अपमानजनक' ट्वीट्स को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने सीएम केजरीवाल से 16 नवंबर तक यह बताने को कहा है कि उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।