पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने वाली शालिनी हुईं बीजेपी में शामिल

वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से 2019 में सपा के टिकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली शालिनी यादव समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने सोमवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वाराणसी सीट पर शालिनी दूसरे स्थान पर रही थीं। शालिनी ने कहा, "सपा में कर्मठ कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है।"

Load More