पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर खुला शेयर बाज़ार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत होने के बाद सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर खुले। सेंसेक्स 373.15 अंक चढ़कर 77,066.51 और निफ्टी 115.40 अंक चढ़कर 23,405.60 के स्तर पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री मोदी के साथ रविवार को 71 मंत्रियों ने शपथ ली थी।