पीएम मोदी के दौरे से पहले अबू धाबी में हुई भारी बारिश, जलमग्न गाड़ियों का वीडियो आया सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई के दौरे से पहले मंगलवार को अबू धाबी में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई और सड़कों पर जलमग्न गाड़ियों का वीडियो सामने आया है। यूएई सरकार ने कंपनियों से कहा है कि वे कर्मचारियों के स्वास्थ्य-सुरक्षा का ध्यान रखें। वहीं, पीएम मोदी के 'अहलन मोदी' कार्यक्रम में आने वाले लोगों की संख्या घटाई गई है।