पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा पाक के उकसावे का सैन्य जवाब देने की आशंका अधिक: यूएस
अमेरिका ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के पाकिस्तान के कथित उकसावे का जवाब सैन्य बल से देने की आशंका अधिक है। यूएस इंटेलिजेंस कम्युनिटी रिपोर्ट के मुताबिक, कश्मीर में हिंसा या भारत में आतंकवादी हमले संभावित फ्लैशप्वाइंट हैं। बकौल रिपोर्ट, भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा संकट यह है कि दोनों परमाणु संपन्न देश हैं।