पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार की हुई पहली कैबिनेट बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को पीएम आवास पर शाम 5 बजे शुरू हुई। नए मंत्रिपरिषद में 30 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हैं और अब तक मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हुआ है। गौरतलब है, राष्ट्रपति भवन में रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में 71 राजनेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।