पीएम मोदी के प्रधान सचिव ने उत्तराखंड की सुरंग में फंसे मज़दूरों से की बात, कहा- धैर्य रखिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सोमवार को उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में धंसी सुरंग में फंसे 41 मज़दूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने मज़दूरों से बात करते हुए कहा, "सब काफी मेहनत कर रहे हैं। जितना जल्दी हो सकेगा, आप लोगों को निकाल लेंगे...धैर्य रखिए।" गौरतलब है, मज़दूर 16 दिनों से सुरंग में फंसे हुए हैं।