पीएम मोदी के बाद आडवाणी से मिलने पहुंचे शिवराज, मंत्रालय मिलने से पहले लिया आशीर्वाद
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान सोमवार को पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके घर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। शिवराज ने एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है और आज एनडीए की सरकार में मंत्रालय के आवंटन किए जाने की संभावना है।