पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू रविवार को दिल्ली पहुंच गए। पीएम मोदी आज शाम लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भारत आ चुके हैं।