पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले रोशनी से जगमगाया राष्ट्रपति भवन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले 8 जून को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन रोशनी से जगमगाता दिखा। गौरतलब है कि समारोह के निमंत्रण पत्र की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई थी जिसके मुताबिक, पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम 7:15 बजे आयोजित किया जाएगा।