पीएम मोदी के साथ पी गई चाय नहीं भूल सकता क्योंकि उसका भुगतान यूपीआई से हुआ था: मैक्रों
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर में पी गई चाय नहीं भूल सकते क्योंकि उसका भुगतान यूपीआई के ज़रिए किया गया था। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज के दौरान अपने भाषण में यह बात कही। गौरतलब है, मैक्रों मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए थे।