पीएम मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की सेल्फी हुई वायरल
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी पोस्ट कर फ्रेंच, अंग्रेज़ी और हिंदी में 'भारत और फ्रांस के बीच दोस्ती अमर रहे' लिखा। वायरल सेल्फी पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, "यह दोस्ती हमेशा रहेगी!" पीएम मोदी शुक्रवार को फ्रांस के बैस्टील डे परेड में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शामिल हुए थे।