पीएम मोदी को उनके 9 साल के कार्यकाल में कौन-कौनसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया जो उनके 9 साल के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्हें मिला ऐसा 13वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले उन्हें फिजी, पापुआ न्यू गिनी, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, मालदीव, बहरीन व अन्य देशों के शीर्ष सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिल चुका है।