पीएम मोदी को उपहार में मिली चीज़ों की ई-नीलामी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अक्टूबर की गई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1,200 से अधिक प्रतीक चिह्नों व उपहारों की ऑनलाइन नीलामी की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर से बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2022 कर दी गई है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा था कि पीएम को मिलीं अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियों की भी ई-नीलामी की जाएगी।