पीएम मोदी को गिफ्ट में मिली 'बनारस घाट' की पेंटिंग के लिए नीलामी में लगी ₹65 लाख की बोली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की नीलामी के दौरान 'बनारस घाट' की पेंटिंग के लिए ₹65 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाई गई है। चित्रकार परेश मैती ने यह पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट की थी और नीलामी में इसका बेस प्राइस ₹64.8 लाख रखा गया है। 2 अक्टूबर से शुरू हुई यह नीलामी 31 अक्टूबर को संपन्न होगी।