पीएम मोदी को तमिलनाडु में पहनाई गई 67 किलोग्राम हल्दी की माला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को पल्लडम (तमिलनाडु) की जनसभा में ईरोड के लोगों ने 67 किलोग्राम हल्दी की माला पहनाई। हल्दी की व्यापक खेती के लिए प्रसिद्ध ईरोड के लोगों ने हल्दी बोर्ड की स्थापना को लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए उन्हें यह माला पहनाई। नीलगिरि के आदिवासी समुदाय का एक हस्तनिर्मित शॉल भी उन्हें भेंट किया गया।

Load More