पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अमेरिका में बीजेपी समर्थकों ने किया हवन
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अमेरिका के कई शहरों में हवन-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ओवरसीज़ फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएसए द्वारा न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया, मैरीलैंड और शिकागो में ये हवन आयोजित किए गए और इस दौरान बीजेपी के सैंकड़ों समर्थकों ने प्रधानमंत्री मोदी की जीत की प्रार्थना की।