पीएम मोदी को मिले 912 तोहफों को नीलामी के लिए रखा गया, सामने आईं कलाकृतियों की तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले तोहफों की 5वें राउंड की ई-नीलामी जारी है जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। नीलामी में 912 कलाकृतियों को रखा गया जिनकी शुरुआती कीमत ₹100 है। फिलहाल इन कलाकृतियों को नई दिल्ली के राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। इस नीलामी से इकट्ठा हुए पैसे 'नमामि गंगे' प्रोजेक्ट में दिए जाएंगे।