पीएम मोदी खर्चा बढ़ा रहे हैं और संसद में चर्चा से कतरा रहे हैं: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खर्चा बढ़ा रहे हैं और संसद में चर्चा से कतरा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "भयंकर महंगाई के बीच...गृहस्थी को चाहिए थी संजीवनी...भाजपा सरकार ने आटा, अनाज, गुड़, दही पर गृहस्थी सत्यानाश टैक्स (जीएसटी) लगाकर...महंगाई का बोझ और बढ़ा दिया।" बकौल प्रियंका, "क्या महंगाई पर चर्चा करना 'असंसदीय' है?"