पीएम मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भेंट किया गया चंदन का डिब्बा क्यों है खास?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को भेंट किया गया बॉक्स मैसूरु की विशेष चंदन की लकड़ी से बना है। इसपर राजस्थान के शिल्पकार ने हाथ से वनस्पतियों व जीवों के पैटर्न वाली नक्काशी की है। डिब्बे में रखी भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति को कोलकाता के चांदी कारीगरों के परिवार की 5वीं पीढ़ी ने बनाया है।